स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के जन्मोत्सव पर होगा आयोजन
आष्टा /किरण रांका
प्रभु प्रेमी संघ के संस्थापक जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का जन्मोत्सव कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 15 नवबंर 2025 दिन शुक्रवार को प्रभु प्रेमी संघ आष्टा द्वारा स्थानीय मानस भवन में पादुका पूजन, संगीतमय भजन गुरूवंदना के साथ शाम 7 बजे से मनाया जावेगा। प्रभु प्रेमी संघ ने जन्मोत्सव आयोजन की तैयारिया पूर्ण कर ली हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम में अंचल के प्रसिद्व संगीतज्ञ एवं भजनगायक श्रीवादी बंधु श्रीराम श्रीवादी एवं शिवश्रीवादी अपनी संगीतज्ञ टीम के साथ सुमधुर भजनो की प्रस्तुति देगें। प्रभु प्रेमी संघ आष्टा के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल एवं महासचिव प्रदीप प्रगति ने सभी प्रभु प्रेमीयों से जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलत होने का आग्रह किया है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…