Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संवाददाता/पंकज दुबे/उमरेठ/परासिया/मोरडोंगरी

लोकेशन:कन्हरगांव/उमरेठ

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना अंतर्गत कन्हरगांव पुलिस चौंकी में चौकी प्रभारी की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या है। वर्तमान में चौकी प्रभारी अंजना मरावी उमरेठ थाना से ही कन्हरगांव पुलिस चौकी के मामले निपटाती हैं,क्योंकि कन्हरगांव में चौंकी प्रभारी के लिए कोई ठहरने की व्यवस्था नहीं है।

पुलिस पर यह प्रश्न चिन्ह इसलिए उठा है?वर्तमान में भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में है और भाजपा के कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं है।भाजपा बुथ अध्यक्ष और उनके परिजनों को एक अज्ञात मोबाइल से जान से मारने की धमकी मिल रही है इस कारण पूरा परिवार सदमे में डरा हुआ है।परिजनों ने पूर्व में भी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत कर चुके हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस विषय से अवगत करा चुके हैं किंतु उन्हें फिर आज अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली तो वह पुलिस चौकी कन्हरगांव पहुंचे जहां चौकी प्रभारी नहीं मिली और पुलिस आरक्षक ने उन्हें रिसीव नहीं दी शिकायत तो ले दी गई किंतु रिसीव नहीं दी गई जिससे नाराज भाजपा बुथ अध्यक्ष ने भाजपा के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया है।

इस समस्या के समाधान के लिए, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिले के सांसद विवेक बंटी साहू और पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

परासिया पुलिस एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने कहा,उमरेठ थाना और कन्हरगांव पुलिस क्षेत्र के हर पीड़ित परिवारों की शिकायत दर्ज हो रही है और उन्हें पुलिस द्वारा यथासंभव सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई है जिस नंबर से जान से मारने की धमकी मिल रही है उसे साइबर सेल द्वारा ट्रस्ट किया जा रहा है जल्द ही मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

उमरेठ थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने कहा,चौकी प्रभारी अंजना मरावी निरंतर अपना कार्य कर रही हैं।”

कन्हरगांव चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने कहा,मैं उमरेठ थाना से ही चौंकी क्षेत्र का संचालन करती हूं,क्योंकि सूचना मिलते ही साइबर सेल में उक्त नंबर को ट्रस्ट कराया जा रहा है कन्हरगांव में महिला अधिकारी की ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है।
वर्तमान में ग्रामपंचायत कन्हरगांव के हॉट बाजार की बिल्डिंग में पुलिस चौकी संचालित की जा रही है जो की पर्याप्त स्थान नहीं है। छिंदवाड़ा से पोआमा कुंडाली काला और पटपड़ा मोरडोंगरी मार्ग पर पुलिस चौकी नहीं होने के कारण अवैध गतिविधियां करने वाले लोग आसानी से निकल जाते हैं।

जबकि वर्तमान स्थिति में मूसादेही चौगड्डा और पटपड़ा के बीच में पुलिस चौकी का भवन निर्माण होना चाहिए।

क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के अनुसार पुलिस चौकी मैन रोड पर होना चाहिए था।

इस क्षेत्र में लगभग 17 गांव आते हैं,जिनमें कन्हरगांव,पटपड़ा मुहादेही,मानकादेही,तिघरा तिगाई,खंसवाड़ा,भामड़ा,पुरा पायली,परसोली हरनाखेड़ी, अपतरा घागरतलाई लालपिपरिया,मांडईमाल चारगांव,तिनसई झांकी सहित अन्य ग्राम शामिल हैं।