भारत को स्वतंत्र करने 9 वर्ष जेल में रहे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू
कांग्रेस ने मनाया पंडित नेहरू का जन्मदिन
कटनी/ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक में स्थापित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर पुष्प हार अर्पित किए
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़कर देश को स्वतंत्र करने में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता पंडित नेहरू ने आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए उन्होंने अपने जीवन के 3259 दिन करीब 9 साल जेल में गुजारे
जिला शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने पंडित नेहरू को पुष्प अर्पित कर कहा कि भारत में कल कारखाने स्थापित कर रोजगार पैदा किया
जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रजनी वर्मा 17 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहकर पंडित नेहरू ने इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी
इस अवसर पर जिलाअधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा पंडित नेहरू की योगदान को बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने स्वतंत्रता के बाद जर्जर भारत को नवनिर्माण कर खड़ा किया
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती माया चौधरी, कृष्ण कुमार नामदेव,श्रीमती मुमताज बानो, श्रीमती अदिति वर्मा, श्रीमती सती प्रभा आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,अजय गोटिया जिला सचिव, विवेक बिरहा विकल्प पुरुषवानी जॉर्ज डेविड रॉबिन पीटर, अजय कछवाहा प्रवक्ता, एडवोकेट संदीप जयसवाल,आदि कांग्रेस जन विशेष रूप से उपस्थित रहे
भवदीय
एडवोकेट संदीप जयसवाल
प्रवक्ता जिला कांग्रेस कटनी

More Stories
स्वच्छता से स्वास्थ्य तक- “राहगीरी डे” बनेगा जन जागरूकता का सशक्त माध्यम नगर निगम द्वारा जागृति पार्क में राहगीरी डे का आयोजन रविवार सुबह 7 बजे से निगम प्रशासन ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार