
आष्टा/किरण रांका
सिख समाज के आराध्य एवं संस्थापक गुरूनानक देव जी के 555 वे प्राकट्यउत्सव का पर्व स्थानीय सिंधी समाज द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। स्थानीय गुरूद्वारा को साज सज्जा से सजाया गया तथा सिंधी समाज द्वारा महाप्रभात फेरी, झूलेलाल साॅई अभिषेक, भोग साहिब, लंगर प्रसादी आदि आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से सिंधी समाज ने भव्य जुलुस निकाला। नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने जुुलुस एवं नानकदेवी जी की बेदी का पूजन किया। कैलाश परमार मित्र मंडल ने प्रगति पथ पर समाज के अध्यक्ष सुशिल भोजवानी, युवा संगठन अध्यक्ष दीपक रोगानी, समाज के वरिष्ठ मनोहर भोजवानी, वीरूमल गुलवानी, महेन्द्र बत्रा, भगवानदास रामानी, हरीश मोटवानी, हीरालाल मोटवानी, किशन भोजवानी, लालबहादुर मोटवानी, चंदर भोजवानी, नरेश लखानी, मनोज दादलानी, हीरालाल भोजवानी, दौलत रामानी, दिलीप भोजवानी, नारायण बत्रा, चंदरलाल ठाकुर, चंचल मोटवानी, हीरालाल चंदनानी, मनीष साधवानी सहित अन्य समाजजन् का स्वागत किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, सुनिल प्रगति, अधिवक्ता सुरेन्द्र परमार, पूर्व पार्षद अनिल धनगर, पल्लव जैन एडवोकेट, दिव्यांश प्रगति, संतोष राठौर आदि ने स्वागत किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है