Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

बंगला जैन मंदिर में दो दिवसीय महा मस्तिका अभिषेक वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

कटनी नई बस्ती बंगला जैन मंदिर की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व सेठ हुकुमचंद जैन ने 1942 में की थी।एक साल पहले आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद से कटनी में विराजमान संघ समता सागर जी,महासागर जी निष्कम्प सागर जी एलेक श्री निश्चय सागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक का कार्यक्रम हुआ जिसमें चंद प्रभु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। एक साल पूरा होने पर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम विधिवत ध्वजा रोहण,शांति विधान,संध्या में भव्य महाआरती दूसरे दिन 1/12/2024 दिन रविवार को चंद्र प्रभु भगवान का महा मस्तिका अभिषेक एवं भक्तांबर महा मंडल विधान बाल ब्रम्हचारी नरेश भैया जबलपुर वालों एव विजय कुमार विश्व के निर्देशन में सादर सम्पन्न हुआ। चंद्र प्रभु भगवान का प्रथम स्वर्ण कलस से अभिषेक करने का सौभाग्य राकेश कक्का जैन,आदित्य जैन, प्रवीण जैन,ऋषभ जैन दूसरा स्वर्ण कलस से अभिषेक करने वाले संजय जैन,सुशील जैन,सुधीर जैन बगला वाले,तृतीय कलस राजेंद्र जैन रज्जन ,नीरज जैन बंगला वाले,सेठ उत्तम चंद जैन,अनुराग जैन,अनुज जैन,विधि नायक विजय जैन मनीष जैन बंगला वाले,आनंद जैन अरिहंत डेयरी ने अभिषेक किया। हुकुमचंद लाइम स्टोन कंपनी की और से विश्व शांति,विश्व कल्याण के लिए चंद प्रभु भगवान की पाषाण मूर्ति का शांति अभिषेक किया। इसके साथ ग्यारह और परिवार जनों ने श्री जी के शांति धारा करने वाले और सैकड़ों लोग सहित सकल जैन पंचायत अध्यक्ष संजय जैन,दीपू जैन अन्य समस्त पदाधिकारी जनों ने अभिषेक किया। पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयारी राजकुमार जैन कलर लेब, सुधीश जैन कोयला वालों और गब्बर जैन के निर्देश देख में सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के बाद हुकुम चंद जैन लाइम स्टोन कंपनी की ओर से सकल जैन समाज ,अन्य समाज के लोग ने भोजन प्राप्त किया। कार्यक्रम में हजारों स्वधर्मी लोगों ने हिस्सा लिया।