Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघेली बहादुरपुरा में कलिका माता मंदिर के मेन गेट बगल से शिवकुमार पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा की जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने दुकान के रूप में कर रखा है कब्जा

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघेली बहादुरपुरा में कलिका माता मंदिर के मेन गेट बगल से शिवकुमार पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा की जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने दुकान के रूप में कर रखा है कब्जा

माता कालिका माता मंदिर के मेंन गेट के जस्ट बगल से शिवकुमार शर्मा की जमीन है जिस पर लालजीत सिंह अतुल सिंह दीप सिंह रामजी सिंह रामनरेश सिंह विजेंद्र सिंह ये दबंग लोगों द्वारा बांस बल्ली गाढकर किया गया है अतिक्रमण

मैन गेट पर दबंग लोगों के अतिक्रमण से आए दिन वहां पर लगता है जाम और वहा बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है

मां कालका मंदिर पर लाखों की जनसंख्या में जो भीड़ आती है अतिक्रमण होने से वहां पर समस्या पैदा होती है जिस वजह से एक्सीडेंट होने का भी कभी-कभी खतरा बना रहता है

अभी कुछ दिन पहले की घटना है कि एक कार चालक ने एक आदमी को टक्कर मार दी थी जिससे उसके पैर फैक्चर हो गया था
जिसकी रिपोर्ट रौन थाना में की गई थी

इस जमीन का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है जिस पर स्टे लगी हुई है जिस पर दबंग लोग अतिक्रमण कर हुए हैं जिस जमीन पर स्टे लगी हुई है उस पर ना तो कच्चा ना तो पक्का निर्माण हो सकता है

फिर भी दबंग लोग अपनी दबंगई से वहां पर कब्जा कर बैठे हैं

इससे पहले दो-तीन बार एसडीएम महोदय एवं तहसीलदार साहब एवं रौन थाना प्रभारी द्वारा दबंग लोगों से अतिक्रमण हटाया गया था जैसे ही दबंग लोगों को पता चलता है कि रौन थाना प्रभारी चेंज हो गए हैं वैसे ही अपनी दबंगई दिखाते हुए उस जमीन पर फिर से दोबारा अतिक्रमण करने लगते हैं

प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि इन दबंग लोगों पर ऐसी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दबंग लोग फिर से अतिक्रमण न कर सके
प्रशासन को
ऐसे दबंग लोगों को दंडित करना चाहिए ताकि दबंग लोगों मन में प्रशासन का डर बना रहे की दोबारा दबंग लोग अतिक्रमण करने का मन कर सके

शिवकुमार शर्मा ने पत्रकार एवं मीडिया से गुहार लगाई है पत्रकार एवं मीडिया की वजह से प्रशासन की निगाहें इस पर बनी रहे ताकि दबंग लोग इस जमीन पर अतिक्रमण न कर सके