शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोड में पदस्थापित प्रधानाध्यापक श्री हरविलास सिंह शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोड के सेवनिवृति उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


*मंच संचालन सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया । वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश सिंह आचार्य जी के द्वारा किया गया । *आयोजित समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक के विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक किये कार्य, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का चर्चा किये । वही कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही है। इनका शिक्षको और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध बना रहा । आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदायी है। सबने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना किया। वहीं कईयों ने कहा कि इस मौके पर इतनी भीड़ उनके स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का एक उपहार है। विद्यालय शिक्षक और गणमान्य लोग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को माला पहना कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किए, वहीं प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्रा और गणमान्य लोग द्वारा कई उपहार भेंट स्वरूप दिया गया* ।
इस मौके पर बीईओ अरुण कुमार मिश्रा, किशोर सिंह कुशवाहा पूर्व बीईओ , छोटे सिंह कुशवाहा पूर्व बीईओ, प्रेम सिंह बघेल बीईओ लहार
,रविंद्र सिंह चौहान प्राचार्य बहादुरपुरा, महादेव सिंह पूर्व शिक्षक मानगढ़ ,छत्रसाल सिंह चौहान विज्ञान सहायक शिक्षक ,नरेंद्र सिंह कुशवाहा नेताजी ,नागेंद्र सिंह प्राचार्य ,विजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू चौहान शिक्षक मिहोना आदि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है