Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ट्रेनों में मोबाइल एवं लेडीज पर्स चोरी के शातिर अपराधी को माल सहित GRP पुलिस कटनी ने किया गिरफ्तार

कटनी। ट्रेनों में मोबाईल एवं लेडिज पर्स चोरी करने वाले शातिर अपराधी जिनसे ट्रेन के यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे थे। बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं  लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक  रेल कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी कश्यप व्दारा टीम गठित की गई। गठित टीम में सउनि संजय माँझी, सहायक उप निरीक्षक डीपी मिश्रा,  प्रधान आरक्षक राघवेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा प्रधान आरक्षक बलराम दूबे, प्रधान आरक्षक लव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षक प्रवीण तिवारी, आरक्षक घनश्याम दीक्षित, आरक्षक धर्मेन्द्र गुप्ता,आरक्षक  विवेक चौहान के व्दारा लगातार धर-पकड़ प्रयास के तहत दिनांक 19.09.2024 को अपराध क्र. 1005/24 धारा 304(2) बीएनएस में ट्रेन 18204 में यात्रा कर रहे यात्री के गले से चैन छीनकर भाग गया था, जो शातिर अपराधी थाने का निगरानी बदमाश सुमित उर्फ अतुल वंशकार पिता अनिल वंशकार निवासी झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथ जिला कटनी को दिनांक 02.12.2024 को पकड़कर दौरान पूछताछ मामले का छीना गया मशरुका एक सोने की चैन वजनी 11 ग्राम कीमती 90,000 रुपये व अप.क्र.1128/24 धारा 304(2), 305 (सी) बीएनएस में आरोपी राजा उर्फ इम्तयाज खान पिता अमजद अली निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला थाना ओमती जिला जबलपुर के व्दारा दिनांक 06.11.2024 को ट्रेन यात्री के हाथ से झपट्टा मारकर छीना गया मोबाइल दिनांक 02.12.2024 को आरोपी राजा उर्फ इम्तयाज को पकड़कर उसके कब्जे से अपराध में छीना गया एक मोबाइल वीवो कंपनी का कीमती 10,000 रुपये का जप्त किया गया कुल मशरुका एक सोने की चैन एवं एक मोबाईल कुल कीमती 1,00,000 रुपये का जप्त किया तथा दोनों आरोपियान को गिरफ्तार कर

माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया। माननीय न्यायालय व्दारा जेल वारंट दिए जाने पर दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

रिपोर्टर संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया