माधवनगर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग एवं रोड पेट्रोलिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज माधवनगर कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी करना था। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया और लोगों को सड़क किनारे सही तरीके से पार्किंग करने की हिदायत दी।
इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नंबर प्लेट की सत्यता, और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। अभियान के अंतर्गत 11 चालान काटे गए और ₹3900 का जुर्माना वसूला गया।
थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करें। साथ ही, अव्यवस्थित पार्किंग से बचने और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने का आग्रह किया।
यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन का संदेश
“सुरक्षित सड़क, सुचारू यातायात—हम सबकी जिम्मेदारी।”

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार