ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी विद्युत कार्मिकों को बधाई
भोपाल 07 दिसम्बर 2024/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। 6 दिसंबर को मध्यप्रदेश में किसी एक दिन सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर बिजली कंपनियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के ऊर्जा विभाग के सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को प्रदेश में बिना किसी व्यवधान के 3360 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई ,जो किसी भी एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति करने का प्रदेश में रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 18077 मेगावाट विद्युत डिमांड को पूरा करने में सफलता प्राप्त की थी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को पश्चिम क्षेत्र में 1259 लाख यूनिट, पूर्व क्षेत्र में 929 लाख यूनिट तथा मध्य क्षेत्र में 1070 लाख यूनिट तथा अन्य क्षेत्र में 102 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति की गई।
क्रमांक/059/24
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल