महापौर प्रीति संजीव सूरी ने पल्स पोलियो अभियान में पोलियो दवा पिलाने जनमानस से की अपील
8 दिसंबर से 10 दिसम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
कटनी।पल्स पोलियो अभियान की सफलता एवं शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कटनी नगरीय क्षेत्र में 8 दिसम्बर से 10 दिसंबर तक 3 दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा जिसमें शत- प्रतिशत 0 से 5 साल तक के बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर पालिक निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर की जनता से अपील की है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो के इस महाभियान में सहभागी बने तथा अपने नज़दीकी बूथ में जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलायें एवं आसपास के नागरिकों को भी अधिक से अधिक जागरूक करें।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार