
जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पातलीमार में दिनांक 15 दिसंबर 2024 को हुए दोहरे हत्याक्रम के घटना स्थल का आज गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा भ्रमण कर मृतकों के परिजनों एवं साक्षियों से चर्चा की गई और घटनाक्रम को गंभीरता से लेकर प्रकरण के फरार शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग चार टीमें बनाई गई हैं एवं बताया गया कि प्रकरण को चिन्हित श्रेणी के रूप में लेकर माननीय न्यायालय से स्पीडी ट्रायल के लिये निवेदन किया जावेगा । इसके साथ ही प्रकरण के चश्मदीद गवाहों के माननीय न्यायालय में कथन कराये जा रहे हैं । फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।