Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 थाना कोतवाली कटनी


अपरध घटित करने की फिराक में घूम रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस से देशी कट्टे के सहित पकड़ा

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करने व सुनासान ईलाकों में घूमने वाले आवारा तथा संदिग्ध व्यक्तियों को रोक-टोक करते हुए उनकी चैकिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए शहर के मुख्य मार्गों व तंग गलियों में लगातार चैकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेंट पॉल स्कूल गली फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड के पास एक 18-20 साल का लड़का अपने पास देशी कट्टा रखे हुए है और किसी घटना को घटित करने की फिराक में घूम रहा है।
प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से स्टाफ को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। जहां एक लड़का पुलिस की टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ‘‘ओम सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 18 वर्ष नि. सोनी का बगीचा अम्बेड़कर वार्ड कटनी‘‘ का होना बताया। सुनसान ईलाके में घूमने का कारण पूछने पर काफी घबराने लगा। संदेही की तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा रखे हुए मिला एवं देशी कट्टा रखने के संबंध में दस्तावेज पूछे जाने पर कोई कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से जप्त अवैध देशी कट्टे को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 929/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्टाफ के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में सघन भ्रमण, अपराधियों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके