Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस को मिली दोहरी सफलता कोतवाली पुलिस की मेहनत रंग लाई साल के अंत में दो परिवारों में लौटाई खुशियां लंबे समय से गुम बच्चियों को सकुशल पाकर माता-पिता के चेहरे खिले

 थाना-कोतवाली कटनी

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस को मिली दोहरी सफलता
कोतवाली पुलिस की मेहनत रंग लाई साल के अंत में दो परिवारों में लौटाई खुशियां
लंबे समय से गुम बच्चियों को सकुशल पाकर माता-पिता के चेहरे खिले
पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘आपरेशन मुस्कान‘‘ के तहत नाबालिग बालक/बालिकाओं के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी सकुशल दस्तयावी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डा. संतोष डेहरिया,  नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में माह अप्रैल-2024 एवं जुलाई-24 में अपने-अपने घरों से अचानक गुम हुई दो नाबालिग बालिकाओं के बारे में लगातार जानकारी एकत्रित की जा रही थी, जिन्हें आज दिनांक 19.12.2024 को कठिन परिश्रम के बाद एक बालिका को जिला सतना एवं दूसरी बालिका को कैमार जिला कटनी से सकुशल दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 26.04.2024 को खिरहनी फाटक कटनी निवासी उमा बाई चौधरी पति हनुमान प्रसाद चौधरी की नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष अपने घर से अचानक बिना बताए चली गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली कटनी में करने पर अप.क्र. 404/24 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 06.07.2024 को भट्टा मोहल्ला कटनी निवासी पूजा बर्मन पति गणेश बर्मन की नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष की स्कूल जाने का बोलकर गई थी जो स्कूल न पहुंचकर अचानक बिना बताए चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली कटनी में करने पर अप.क्र. 554/24 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
नाबालिग बालिकाओं की दस्तयावी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे और हर संभव स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजकर पता तलाश की जा रही थी। कई दिनों तक लगातार प्रयासों के बाद कोतवाली पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी। जिसमें 01 बालिका को जिला सतना एवं दूसरी बालिका को कैमोर जिला कटनी से सकुशल दस्तयाव कर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग बालिकाएं घर से नाराज होकर चली गई थी। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा बच्चियों व उनके माता-पिता को अपने समक्ष बुलाकर काउंसलिंग करते हुए समझाईश दी गई, ताकि फिर ऐसी स्थिति निर्मित न हो।
बच्चियों के माता-पिता ने बताया कि जैसे-जैसे समय व्यतीत होता जा रहा था वैसे-वैसे बच्चियों के संबंध में चिंता बढ़ती ही जा रही थी परंतु कोतवाली पुलिस ने काफी मेहनत करके बच्चियों को सकुशल ढ़ूढ़कर हमारे परिवार में खुशियां लौटाई है, जिसके हम सदैव आभारी रहेगें।
“कटनी पुलिस की यह सफलता न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रमाण है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उदाहरण भी है‘‘। ऐसी सफलताओं से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना में बढ़ोत्तरी होती है।
बालिकाओं की दस्तयावी में विशेष भूमिका-  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि. दिनेश बघेल, प्र.आर. रीता मरकाम , वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, म.आर. रूपाली यादव, आर. प्रवीण सिंह, अजय प्रताप, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश चंद सेन एवं सायबर सेल से प्र.आर. प्रशांत विश्वकर्मा, आर. अजय शंकर साकेत की अहम भूमिका रही।