Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अक्टूबर 2024 तक लागत का 494.96 प्रतिशत टोल वसूल हुआ, दिसंबर 33 तक टोल वसूला जाएगा

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर -भोपाल देवास टोल रोड पर अक्टूबर 2024 तक लागत का 494.96 प्रतिशत टोल वसूल हो चुका है। निवेशक को आय कम होने के नाम पर अनुदान के ‌81 करोड़ का वायबिलिटी गेप फंड दिया गया तथा प्रीमियम से छूट भी दी गई। निवेशक ने शासन को मात्र 25 रूपये कंसेशन फीस प्रतिवर्ष एक रुपए के मान से 25 वर्ष अगस्त 2007 को जमा कर दिए। जबकि जावरा नयागांव टोल रोड पर 31 दिसंबर 2023 तक प्रीमियम के 333.27 करोड़ तथा लेबड जावरा रोड पर 31 मई 2024 तक प्रीमियम के 276.11 करोड़ रूपया शासन को मिला है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के उत्तर में दिये गये दस्तावेजों में दी।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि भोपाल देवास टोल रोड की अवधि बढ़ाकर 21 मई 2033 कर दी गई है तथा इसमें चेंज ऑफ स्कोप के 195 दिन नहीं जोड़े गए हैं। यदि यह जोड़ दिए जाएंगे तो दिए गए दस्तावेजों के अनुसार कंपनी की टोल अवधि दिसंबर 2033 हो जाएगी। लेकिन अवधि क्यों बढ़ाई गई है, चेंज आफ स्कोप के दिन क्यों जोड़े जाएंगे, इस बारे में मंत्री जी ने कोई जवाब नहीं दिया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 तक भोपाल देवास टोल रोड पर 1710.77 करोड़ जो लागत का 494.96 प्रतिशत है, लेबड जावरा टोल रोड पर 2004.64 करोड़ जो लागत का 340.17 प्रतिशत है, तथा जावरा नयागांव पर 2271.14 करोड़ जो लागत का 533.49 प्रतिशत है, टोल वसूल हो चुका है। जावरा नयागांव टोल रोड पर 26.10.2033 तथा लेबड जावरा टोल रोड पर 27.4.2038 तक टोल वसूला जाएगा । जबकि तीनों टोल पर प्रतिवर्ष टोल वृद्धि की दर 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत है। जावरा लेबड टोल रोड की अवधि 5 साल बढ़ाकर 27.4.2038 कर दी‌ गई। वर्ष 2017 से 2023 तक भोपाल देवास टोल रोड पर 11 ब्लैक स्पॉट पर 257 दुर्घटनाएं हुई तथा 190 लोगों की मृत्यु हुई । जावरा नयागांव टोलरोड के 11 ब्लैक स्पॉट पर 265 दुर्घटना हुई 145 की मृत्यु हुई। तथा लेबड जावरा टोल रोड पर 132 दुर्घटनाओं में 76 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। ये विधायक प्रताप गे्रवाल ने दुर्घटना की जानकारी टोल रोड प्रारंभ होने की दिनांक से मांगी थी, लेकिन उसे 8 साल बाद 2017 से दिया गया।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि फरवरी 2024 में विधायक पंकज उपाध्याय के प्रश्न के उत्तर में बताया गया था कि वर्ष 2020 से 2023 तक भोपाल देवास टोल रोड पर 981 दुर्घटना हुई, 1171 लोग घायल हुए और 281 की मृत्यु हुई। लेबड जावरा टोल रोड पर 862 दुर्घटना हुई, 725 घायल हुए, 323 की मृत्यु हुई। जावरा नयागांव टोल रोड पर 1087 दुर्घटना हुई , 1193 घायल हुए और 444 की मृत्यु हुई। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि दोनों उत्तरों में जमीन आसमान का विरोधाभास है। मंत्री जी तथ्यों को छिपाकर निवेशक के हित साध रहे हैं।