महापौर प्रीति संजीव सूरी ने वेंकट वार्ड पहुँच जनकल्याण शिविर का किया निरीक्षण
प्रत्येक वंचित हितग्राहियों को करें लाभान्वित-महापौर
कटनी।मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर निगम सीमांतर्गत आज दिनांक 23 दिसंबर को वेंकट वार्ड स्थित निषाद स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निरीक्षण किया।महापौर ने शिविर में प्राप्त आवेदन एवं उन
पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाकर शासन द्वारा चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने हेतु शिविर प्रभारी और संपर्क दल को शिविरों के सुव्यस्थित आयोजन के निर्देश दिये एवं वार्डों में भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक शिविर की जानकारी देने कहा ताकि प्रत्येक वंचित हितग्राही को लाभान्वित किया जा सके।महापौर सूरी एवं स्थानीय पार्षद एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी एवं पार्षद सीमा श्रीवास्तव द्वारा शिविर स्थल में ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अन्तर्गत आवेदक रमेश कुमार को पैंशन स्वीकृत आदेश देकर लाभान्वित किया।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार