लोकेशन जयपुर राजस्थान
निर्मल मन फाउण्डेशन खाटूधाम बस यात्रा: श्याम भजन पर झूमते-गाते श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
जयपुर।

निर्मल मन फाउण्डेशन खाटूधाम बस यात्रा: श्याम भजन पर झूमते-गाते श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
जयपुर। राजधानी के वाटिका, सांगानेर से शनिवार को महिलाओं का बड़ा हुजूम खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर द ब्रेन पावर स्कूल के डायरेक्टर नवरतन साहू एवं प्रिंसिपल देशराज शर्मा ने बस को हरी दिखाकर रवाना किया। वहीं वाटिका से निकली बस का चौमूं शहर में भव्य स्वागत किया गया। तो वहीं दूसरी ओर निर्मल मन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चौमूं थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। फाउंडेशन की सचिव कविता झा ने बताया कि हाल ही में थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने क्षेत्राधिकार से परे जिस तरह साहसिक कदम उठाते हुए आधी रात को एक निर्बल लड़की की जान बचाकर खाकी के फर्ज के साथ साथ अपनी शैली दिखाई है वह अतुलनीय है। वहीं निर्मल मन फाउंडेशन की महिला वींग की सदस्यों ने थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा का सम्मान कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपकों बता दें कि निर्मल मन फाउंडेशन की पहल पर पहली बार बाबा श्याम के दरबार में दर्शन हेतु बस लगाई गई। जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बाबा श्याम के दर्शन किए।
वहीं चौरसिया समाज के अध्यक्ष हरेंद्र चौरसिया ने श्रद्धालुओं का स्वागत-सम्मान किया एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवाई। भोजन प्रसादी पाकर सभी श्रद्धालु गदगद हुए । वहीं फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह हमारा पहला प्रयास था। जिसे हम निरंतर जारी कर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दरबार में दर्शन करवाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कैलाश कुमार ओझा ने सभी भक्तगणों व श्रद्धालु को शुभकामनाएं दी और कहा कि संस्था समय-समय पर भक्तगणों को खाटू श्याम के दर्शन करवाती रहेगी। संस्था के उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
रिपोर्टर प्रियंका माली

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.