मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत बुधवार को बहोरीबंद जनपद पंचायत की दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

बहोरीबंद – प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजना से लाभान्वित करने के उद्धेश्य से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी अनुविभागों की ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में जिला प्रशासन द्वारा तैयार कैलेंडर के अनुसार निर्धारित अलग – अलग तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत बुधवार 25 दिसंबर को जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत हथियागढ़ और अमरगढ़ में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी। विदित हो की इसी तरह सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान भी प्रारंभ हो गया है जिसके तहत प्रशासन गांव की ओर एवं सीएम जनकल्याण शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराया जाकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार