Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना माधवनगर ने वर्ष 2024 में अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ 427 आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए क़रीब 46 लाख का मशरूका किया जप्त

 

थाना माधवनगर ने वर्ष 2024 में अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ 427 आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए क़रीब 46 लाख का मशरूका किया जप्त

कटनी जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेयरिया, और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस ने वर्ष 2024 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत
406 प्रकरण दर्ज कर 412 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुल 1812 लीटर अवैध शराब और 7 मोटरसाइकिल जप्त की गई। जप्त सामग्री की बाजारू कीमत करीब ₹11,27,288 आंकी गई।
अवैध मादक पदार्थों पर सख्त कदम
मादक पदार्थों के सेवन और विक्रय के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 07 प्रकरण दर्ज किए गए। 15 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है 54 किलोग्राम गांजा, 1 स्कॉर्पियो, और 1 बोलेरो वाहन जप्त किए गए।
कुल जप्त सामग्री की कीमत करीब ₹34,68,000 आंकी गई।
इस प्रकार, वर्ष 2024 में थाना माधवनगर पुलिस ने 427 आरोपियों के विरुद्ध मामला कर कुल करीबन ₹46 लाख की संपत्ति जप्त की।

अवैध गतिविधियों पर रोकथाम और जन जागरूकता
इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही युवाओं और आम जनता को जागरूक करना है। इस अभियान ने न केवल कानून का भय अपराधियों के बीच स्थापित किया, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति की भावना को भी सुदृढ़ किया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान को सफल बनाने में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी (चौकी प्रभारी, निवार), उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत (चौकी प्रभारी, झिंझरी), उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
नियमित कॉम्बिंग गश्त का प्रभाव
थाना क्षेत्र में नियमित कॉम्बिंग गश्त से अपराधियों पर दबाव बनाया गया, जिससे अपराध दर में कमी आई और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
भविष्य की योजना
कटनी पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस अभियान को निरंतर जारी रखेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।