स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

ग्वालियर। दिनांक 12.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर क्राइम जागरूकता, यातायात जागरूकता तथा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज भितरवार क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों युवाओं को उक्त अभियानों के प्रति जागरूक किया जाकर जागरूकता की शपथ दिलवाई गई।
उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 12.01.2025 को भितरवार में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर माननीय विधायक मोहन सिंह राठौर के अतिथि में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को एसडीओपी भितरवार श्री जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी एवं थाना प्रभारी करहिया देवेंद्र सिंह लोधी द्वारा साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा इस अवसर पर नशा मुक्ति, यातायात जागरूकता अभियान को लेकर सैकड़ो युवाओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित युवाओं को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से अवगत कराया जाकर उनसे बचने के लिये जागरूक किया गया।
आज शासकीय महाविद्यालय भितरवार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टूडेंट को पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता, यातायात जागरूकता तथा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्हो साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और नशे से दूर रहकर यातायात नियमों को पालन करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में स्टूडेंट को स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला और साथ ही उनको साइबर अपराधों से बचने के उपायों से भी अवगत कराया जाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है