Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना सिरौल पुलिस की कार्यवाही

ग्वालियर 12.01.2025 । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जागरूकता अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनांक 12.01.2025 को रात्रि गश्त की जा रही थी, उसी दौरान कॉस्मो आनंदा के पास सिरौल में तेजी से खतरनाक तरीके से कार क्रमांक यूपी-32-पीआर-3308 आती दिखी जिसे रोककर चेक किया गया और चालक का नाम पता पूछा तो पूछताछ पर उसने फ्लोवर सिटी थाना सिरौल जिला ग्वालियर का होना बताया। चालक के मुँह से शराब की दुर्गंध आ रही थी और वह बिना सीट बेल्ट के कार कार क्रमांक यूपी-32-पीआर-3308 को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से चलाते हुये पाया गया। कार में दो अन्य चालक के साथी भी बैठे थे, चालक से वाहन के कागजात, स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस चाहा गया, जो पेश नही किया, चालक व उसके साथियों को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चेक किया गया तो शराब का सेवन करना पाये गये, ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ अभियान के तहत कार चालक के कब्जे से उपरोक्त कार को जप्त धारा 185,184,130/177(1),130/177(3) एमव्ही एक्ट, 138(3)/194(बी) सीएमव्ही एक्ट के तहत जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी सिरौल निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया, प्र.आर. उमेश शर्मा, आर. चालक नीरज, आर. धर्मेन्द्र, आर. रामफूल की सराहनीय भूमिका रही।