शिविर लगाकर हल कराईं ग्रामीणों की समस्याएँ

ग्वालियर 12 जनवरी 2025/ आम जन की राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिये जिले में तहसील एवं ग्राम स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में रविवार को जिले के ग्राम पनिहार एवं बागवई में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कराया गया।
शिविर में राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया तो कुछ अन्य समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की गई। शिविरों के माध्यम से खासतौर पर ई-केवायसी, फॉर्मर आईडी, सीमांकन, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती एवं स्वामित्व योजना इत्यादि से संबंधित समस्यायें हल की गईं। इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) का काम भी इस दौरान किया गया। साथ ही नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की रूपरेखा तय की गई।
क्रमांक/096/25

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान