Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

युवा दिवस पर ग्वालियर जिले की 3 लाख 9 हजार से अधिक लाड़ली बहनाओं के खातों में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहुँचाई 38 करोड़ से अधिक धनराशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर जिले से विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर के साथ ग्वालियर जिले के हितग्राहियों के खातों में पहुँचाई धनराशि

बाल भवन से जिले की लाड़ली बहनें व अन्य हितग्राही भी बने इस भव्य आयोजन के साक्षी

ग्वालियर 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर जिले के हितग्राहियों के खातो में भी धनराशि पहुँचाई। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 9 हजार से अधिक बहनाओं के खातों में लगभग 38 करोड़ रूपए से अधिक राशि अंतरित की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बाल भवन में लाड़ली बहनाओं के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन द्वारा राशि अंतरण के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही बाल भवन परिसर में लाड़ली बहनाओं एवं महिला-बाल विकास की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कु. आद्या गुप्ता द्वारा सोलो कत्थक नृत्य के माध्यम से गुरु वंदना, सिद्धिमा द्वारा नृत्य, आराध्या शर्मा द्वारा कविता पाठ एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन भी किया गया।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिमाह बहनों के खाते में धनराशि भी भेजी जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलायें सशक्त हुई हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह ने भी अपने विचार रखे।
रविवार को यहाँ बाल भवन में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री धीरेन्द्र सिंह जादौन सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएँ शामिल हुईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री का उदबोधन भी सुना।