Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभाग आयुक्त, कलेक्टर, एसएसपी, सीईओ जिला पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

जिले के अन्य स्कूलों व संस्थाओं में भी हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्राणायाम

ग्वालियर 12 जनवरी 2025/ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को हर साल की तरह इस साल भी “युवा दिवस” के रूप में मनाया गया। युवा दिवस पर जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों तथा आश्रम शालाओं आदि में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय मुरार के प्रांगण में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार एवं पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री दीपक पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
आरंभ में अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पाहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के अन्य स्कूलों के बच्चों और युवाओं ने नई उर्जा और उत्साह के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रांगण में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।

आकाशवाणी के जरिए सुना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उदबोधन

युवा दिवस पर आकाशवाणी से प्रसारित हो रहे संदेश पर उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्राणयाम का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम व उसके बाद स्वामी विवेकानंद की वाणी का प्रसारण एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से हुआ। इसी कड़ी में आकाशवाणी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी हुआ। इसके बाद सूर्य नमस्कार के तीन चक्र हुए। सूर्य नमस्कार के पश्चात सामूहिक रूप से प्राणायाम भी कराये गए।

सभी विकासखंड में हुए विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम

जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर ने बताया कि जिला.स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए। भितरवार में काली माता मंदिर प्रांगण में हुआ जहाँ पर क्षेत्रीय विधायक श्री मोहन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में 1100 से अधिक विद्यार्थी नागरिकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। डबरा में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत बरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएम के संदेश का लाइव टेलीकास्ट युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया।