आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला,, घायल मोर का पशु अस्पताल पोरसा में हुआ इलाज, वन विभाग आया 4 घंटे बाद,,,
पोरसा,,,,,,,,,,,,
,, राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, घायल मोर को समाजसेवी उठाकर शासकीय पशु अस्पताल पोरसा पहुंचे जहां पर डॉक्टर बिलकेश शर्मा द्वारा इलाज किया गया,, वन विभाग को खबर करने के 4 घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारी आए और उसे ले गए,, 4 घंटे तक इंतजार करती रही धायल मोर,,,,,,,
आज सुबह 7:00 और 8:00 के मध्य ग्राम कोथर कला करके का पुरा टावर के पास जितेंद्र सिंह के कुआं के पास आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया जिससे मोर बुरी तरह घायल हो चुकी थी,,,, समाज सेवी सोनू सिंह तोमर ,बबलू दुबे, प्रदीप सिंह, आदि धायल मोर को उठाकर शासकीय पशु अस्पताल पोरसा में लाये एवं वन विभाग को खबर की,,, पशु अस्पताल पोरसा में डॉ बिलकेश शर्मा के नेतृत्व में हरिओम शर्मा के सहयोग से घायल मोर को पट्टी आदि कर इलाज किया गया,,, चार घंटे बाद काफी लंबे समय बाद 12:15 बजे वन विभाग के कर्मचारी आए और मोर को ले गए

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..