कड़ी धूप में बैठे यात्री बस के इंतजार में ,ना बस स्टॉप न यात्री प्रतीक्षालय, शासन की मनमानी दान में मिली जगह पर बने बस स्टैंड को भी बेच दिया,,,
पोरसा,,,,,,,,,
मध्यप्रदेश शासन की मनमानी,दान में मिली जगह भी बेच दी शासन ने,, जनता की सुविधाओं के लिए बने बस स्टैंड को बेचकर यात्रियों के लिए असुविधा खड़ी कर दी है,,,,,,,
पोरसा शहर में कहीं भी नहीं है एक भी यात्री प्रतिक्षालय और एक बस स्टैंड था वह भी प्रशासन के द्वारा बेच दिया गया अब यात्री के लिए कहीं भी छाया की व्यवस्था नहीं है खुले धूप में खड़े होकर बसों का करते हैं इंतजार और बस चालक भी रोड पर बस खड़ी कर भरते है सवारिया जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन प्रशासन के द्वारा एक भी पोरसा में यात्री प्रतिक्षालय नहीं बनाए गए ना कहीं पानी की व्यवस्था की गई यात्रियों के लिए यात्री काफी दूर से आते हैं यात्रा करके और धूप में ही खड़े रहते हैं जैसे कि आगरा, धौलपुर, दिल्ली, मथुरा,भिंड, ग्वालियर, जयपुर, मुंबई आदि कई जगह पोरसा से बस जाती और डेली आती है फिर भी एक भी यात्री प्रतीक्षालय एवं बस स्टैंड पोरसा शहर मे नहीं है,,,, पोरसा शहर से तीन हाईवे रोड हैं एक मुरैना के लिए दूसरी भिंड के लिए तीसरी अटेर,इटावा के लिए उसके बावजूद भी शहर के अंदर एक बस स्टैंड का ना होना एक अफसोस भरी बात है जो एक अच्छा सा बस स्टैंड था जिसे शासन ने बेच दिया,, यह बिक्री आम जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है इस प्रकार का कृत्य करना एक अन्याय पूर्ण है एक और शासन जनता को सुविधा देना चाहती है दूसरी ओर शासन जनता की सुविधाओं को खींच रही है बंद कर रही है स्थानीय एडवोकेट सोमेश सिंह तोमर ने मांग की है कि पोरसा में शीघ्र ही बस स्टैंड बनाया जाए
एडवोकेट मयंक सिंह तोमर जिला यूथ विंग आम आदमी पार्टी क जिला अध्यक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हित में कोई अच्छा निर्णय नहीं ले सकती है ,,ना हीं सुविधा दे पाती है जो सुविधाएं जनता को प्राप्त है उन्हें भी बेच कर असुविधा खड़ी कर दी है,,,,,,,,

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..