Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिना लेडी डॉक्टर के व कम स्टाफ के चल रहा है पोरसा का अस्पताल,,,
पोरसा,,,,,,,,,,,,,, शासन की मंशा के अनुरूप पोरसा अस्पताल से सुविधाएं कैसे प्राप्त हो जब लेडीज डाक्टर नहीं हैं सहयोगी स्टाफ कम है क्या ऊपर वाले यह नहीं देख सकते कि बिना लेडी डॉक्टर के कैसे चलता होगा शासकीय अस्पताल ,,,,,,,,,,,
शासकीय अस्पताल पोरसा जिसकी स्थापना 1960 के आसपास हुई थी इस अस्पताल से लगभग ढाई लाख से ज्यादा की जनसंख्या स्वास्थ्य लाभ लेने की कामना रखती है मगर यहां सुविधाएं के सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है लेडीज डॉक्टर नहीं है स्टाफ भी कम है इनकी मांग पत्र अस्पताल पोरसा से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जी पी पाराशर कई बार पत्र भेज चुके हैं एवं हर माह मांग पत्र भेजते हैं यहां प्रतिदिन ढाई सौ से साढ़े तीन सौ तक मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए 20,,,,,20 किलोमीटर दूर से आते हैं मगर यहां पर लेडीज डॉक्टर ना होने से कोई भी डिलीवरी टप हुई तो उसे मुरैना रेफर किया जाता है इसी तरह शहर पोरसा के इतने बड़े अस्पताल के लिए हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है हार्ड रोग विशेषज्ञ नहीं है,, जिसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को अपनी शासकीय कार्यों से फुर्सत नहीं मिल पाती कभी पेशी पर जाना तो कभी बैठक ,तो कभी फील्ड में जाना पड़ता है,, कैसे स्वास्थ्य लाभ ले ग्रामीण भारत सरकार की मंशा है कि देश में कोई भी बीमार ना हो,, सब को स्वास्थ्य सुविधा मिले ,,,,,,जब लेडीज डॉक्टर नहीं होगी तब कैसे सुविधाएं मिलेंगी इसका क्या वरिष्ठ अधिकारी स्वयं आकलन नहीं कर सकते
अजय कटारे ग्राम हमीरपुरा का कहना है एक लेडीज डॉक्टर तो दे दे जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके ,,,,
हरि शरण तिवारी का कहना है कि पोरसा अस्पताल का क्षेत्र ज्यादा लंबा है जहां ग्रामीण क्षेत्र के भी ग्रामीण लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आते हैं इसलिए याहा स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी होने चाहिए,,
सोमेंश सिंह तोमर का कहना है कि पोरसा अस्पताल में लेडीज डॉक्टर मध्यप्रदेश शासन को भेजने चाहिए जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल सके ,,,
महेश कुमार शिवहरे का कहना है कि पोरसा अस्पताल से गोरमी क्षेत्र के वह अटेर क्षेत्र के भी लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आते हैं इसलिए पोरसा अस्पताल को स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रदान किए जावे
डॉक्टर जी पी पाराशर का कहना है कि लडीज डॉक्टरों की कमी व स्टाफ की कमी की पूर्ति के लिए हम समय-समय पर पत्र उपर कार्यालय को प्रदान कर रहे हैं इनकी नियुक्ति वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ में है यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की वर्षों से कमी है जिससे हमने वरिष्ठ विभाग को अवगत करा दिया गया है