Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“शक्ति दीदी”
आधा दर्जन जरूरतमंद महिलाएँ 16 जनवरी को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
भगवान अचलेश्वर पेट्रोल पंप पर कलेक्टर श्रीमती चौहान की मौजूदगी में पूनम व सपना बनेंगीं “शक्ति दीदी”
शहर में 7 महिलायें पहले से सफलतापूर्वक निभा रही हैं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
ग्वालियर 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ग्वालियर जिले में “शक्ति दीदी” के नाम से जिला प्रशासन द्वारा प्रेरणादायी पहल की गई है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। गुरुवार 16 जनवरी को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 6 जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। ज्ञात हो शक्ति दीदी के तहत पहले से ही 7 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती चौहान 16 जनवरी को झांसी रोड़ थाने के सामने स्थित भगवान अचलेश्वर पेट्रोल पंप पर सुश्री पूनम जाटव व सुश्री सपना जाटव को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह मॉर्डन फ्यूल पेट्रोल पंप शिंदे की छावनी पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार सुश्री कोमल बाथम को, आर के फिलिंग स्टेशन विवेकानंद तिराहा चेतकपुरी पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सुश्री प्रीति बाथम को, सैनिक पेट्रोल पंप रेसकोर्स रोड़ पर अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सुश्री ममता तोमर को एवं इंजीनियर फिलिंग स्टेशन ठाठीपुर पर एडीएम श्री टी एन सिंह सुश्री फूली बाई को “शक्ति दीदी” के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
ज्ञात हो नए साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी को पाँच महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्च संभाला था। जिसमें बाद में दो और महिलायें जुड़ गई थीं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में कम्पू ईदगाह स्थित सुविधा पेट्रोल पंप पर श्रीमती मीना जाटव को ‘शक्ति दीदी’ की जैकेट पहनाकर शक्ति दीदी पहल का शुभारंभ किया था।
जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वे ऐसी महिलायें हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनो द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है।