नरवर किले का ऐतिहासिक भ्रमण सार्थक और हमारी संस्कृति का संवाहक बनेगा।



























सेवार्थ जन कल्याण समिति के संचालित सभी 16 केंद्रों से चयनित 60 बच्चे आज शिवपुरी जिले के एतिहासिक स्थल नरवर पहुंचे ।सर्वप्रथम समाज सेविका किरण भदोरिया एवं डॉ संजय स्वर्णकार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। 36 वर्ग किलोमीटर में फैले विशाल दुर्ग की ऊंचाई लगभग 500 मीटर है। बच्चों ने पिसनहारी दरवाजे से किले में प्रवेश किया ।आल्हा- ऊदल से जुड़े ऐतिहासिक स्थल ,मनसा देवी माता मंदिर, नल- दमयंती महल ,राजा नल की बैठक , सभागार इत्यादि विभिन्न स्थलों को बहुत सूक्ष्मता से आनंदित वातावरण में देखा और समझा। सेवार्थ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओ .पी .दीक्षित ,मनोज पांडे मोहनलाल , जेपी नामदेव तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। स्थानीय श्री देवेंद्र शर्मा जी मनोज भार्गव जी एवं अन्य पत्रकारों में अधिक सार्थक और सफल बनाया। प्रत्यक्ष या पुरुष में इस भ्रमण को उपयोगी बनाने के लिए आभार ।
दीपक सिंह गुर्जर की खबर
Mob 7067789332

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच