Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन जबलपुर

वन परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव थीम पर आधारित प्रथम अनुभूति कार्यक्रम 2024-25 का आयोजन डुमना नेचर पार्क स्थल पर उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा श्री एम एल बरकड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर श्री सौरभ शर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री तुलसी राम ठाकुर तथा वन परिक्षेत्र पनागर के समस्त स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पनागर व बुनियादी कन्या शाला पनागर के 126 विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए और कार्यकम को सफल बनाया। भारतमाता के माल्यार्पण एवं सरस्वती पूजन के उपरान्त समस्त विद्यार्थियों को विभाग द्वारा मास्क, कैप, बाघ स्टीकर, स्टेशनरी पाउच, हार्ड बोर्ड एवं अनुभूति पत्रिका का वितरण किया गया तदोपरांत अनुभूति कार्यक्रम के प्रथम चरण में nature trail में बच्चों को 3 ग्रुप – वायु, अग्नि, जल में विभाजित कर वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर श्री सौरभ शर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री तुलसी राम ठाकुर , धीरज बिनकर, राम संजीवन दुबे, हरि नारायण पटेल, सुमित मिश्रा, नीतेश नामदेव,शैलेश गौतम, हुमेरा, इत्यादि द्वारा विद्यार्थियों को वन विभाग के मुख्य कार्य, वन विभाग की संरचना, वृक्षारोपण, भू जल संरक्षण, वन एवं वन्य प्राणियों का संरक्षण, सम्वर्धन, राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य, बाघ गणना, अंकुर app / वायुदूत app द्वारा वृक्षारोपण, वृक्षों की आयु ज्ञात करना, विभिन्न वन्यप्राणियों की पहचान इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा श्री एम एल बरकड़े, परिक्षेत्र अधिकारी पनागर श्री सौरभ शर्मा तथा मास्टर ट्रेनर श्री तुलसी राम ठाकुर द्वारा बच्चों को मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव थीम के बारे में, खाद्य श्रृंखला और बाघों के महत्व तथा बाघ के रूप में विद्यार्थियों का पर्यावरण संरक्षण में योगदान, वनों में पाए जाने वाले विभिन्न वृक्षों, इमारती वृक्षों, फलदार वृक्षों, विभिन्न वन्यजीवों, पक्षियों की विस्तृत जानकारी, पौधरोपण इत्यादि के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी।
कार्यक्रम के बीच में विभिन्न वन समितियों के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुभूति कार्यक्रम को प्रोत्साहित कर समस्त बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित खेलों में विजेता प्रतिभागियों को उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा श्री एम एल बरकड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर श्री सौरभ शर्मा द्वारा मैडल इत्यादि से पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। विद्यालय के शिक्षक गण, मास्टर ट्रेनर, अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

जबलपुर से ब्यूरो चीफ अमित परौहा की रिपोर्ट।