गरिबों को मिलने वाले खाद्य में मिलावट का आरोप पंचायत पहुंच कर संरपच को बताया
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर// सरकार द्वारा हर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मुफ्त राशन दिया जा रहा है जिसमें हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राप्त कर रहै है वहीं सरदारपुर तहसील के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत साजोद में एक दिन पुर्व वितरण किए थे साजोद में रहने वाले हितग्राहीयो द्वारा शासन मिलने वाले चावल को लेकर यह आरोप लगाया कि निम्न क्वालिटी के चावल में मिलावट शंका हुई।तो हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हितग्राही ने बताया कि चावल को घर लेकर गये। पहले शाफ कीया जिसमें कुछ मिलावट की शंका हुई तो उन्होंने चावल को पका कर देखें तो वह रबर की तरह लगें तो हमने उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचे तो वह बंद पाई। पास में ही पंचायत भवन है जहां पर संरपच, उपसरपंच सहित ग्रामीणजन थे। इनको बाताया ग्राम पंचायत संरपच गोपाल मुनिया,उपसरपंच जगदीश शर्मा, प्रेम मेहता सहित ग्रामीणों ने देखें तो वह रबर की तरह दिखाई दे रहे थे। जिनको लेकर संरपच द्वारा खाघ अधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने जांच करने की बात कही।

–इन्होने बताया–
सरपंच गोपाल मुनीया साजोद
गांव के निवासी द्वारा मुझे जानकारी मिली तथा चांवल देखनें के बाद मिलावट का अंदेशा लग रहा है जिसको लेकर मेने खाद्य अधिकारी को सुचना दे दी हे।
खाद्य अधिकारी अनुराग वर्मा सरदारपुर
खाद्य अधिकारी से फोन पर चर्चा हुई कि ग्रामीणों द्वारा मुझ को जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी उचित जांच की जाएगी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है