रिपोर्टर – रवि भन्नारे
लोकेशन – आमला क्षेत्र
ग्रामीण एवं वॉर्ड पंच ने सीपीग्राम पर की शिकायत की जांच

ग्राम पंचायत गुबरेल में जनपद पंचायत आमला से आए लक्ष्मण इंदौरकर सर जो की पीसीओ के पद पर पदस्थ है,
ग्रामवासियों ने बताया कि हमने सीपीग्राम पर शिक़ायत की थी जिसमें पूरे 19 पॉइंट थे
पर जनपद पंचायत आमला से आए लक्ष्मण इंदौरकर सर ने मिनी परकुलेशन डेम लालढाना में चली फर्जी हाजरी की जांच की और जो मजदूर काम पर नहीं गए और फर्जी हाजिरी चलाई गई ऐसे मजदूरों से लिया कथन
ऐसे 56 मजदूर पाए गए जो काम पर नहीं आए और जो काम पर जा रहे हैं 6 मजदूर जिनका नाम शर्मिला, अनिता, बुधमनी, परनीका, मालती, ने बताया कि जिस समय हम काम पर गए उस समय इन 56 लोगों में से कोई भी मजदूर काम पर नहीं गए और उनकी फर्जी हाजरी चलाई गई है।
साथ ही कैंसर पीड़ित व्यक्ति दीपिका बाई और जो काफी समय से गांव के बाहर रह रहे ऐसे व्यक्तियों के नाम पर भी हाजिरी लगाई गई यह पूर्णत फर्जी काम किया गया जिसकी शिकायत जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर को लिखित आवेदन के माध्यम से भी दी गई।
बताया जा रहा है की ग्राम वासियों ने सीपीग्राम एवं सीएम हेल्पलाइन जैसी शिकायतें भी की जिससे जांच दल गठित कर सरकार ने जांच के लिए भेजा पर 19 पॉइंट जो शिकायत हैं सीपीग्राम पर उसमें से सिर्फ एक ही पॉइंट की जांच की गई मिनी पर्कुलेशन डेम लालढ़ाना, बाकी शिकायत की जांच लंबित है।
साथ ही आज दिनांक 01/02/2025 को जांच पर आए पीसीओ जी का कहना है कि हमारे जांच दल में 4 व्यक्ति हैं पर ओ लोग आज जांच पर नहीं आ सके
ग्राम पंचायत में हमेशा तो लगा ही रहता है ताला,
पर जब आज जांच के दिन रोजगार सहायक और सचिव को जानकारी देने के बाद भी पंचायत बंद पाई गई
ऐसी स्थिति में भी जनपद सीईओ नहीं कर रहे कोई कार्यवाही।
शिकायतकर्ता और ग्रामवासियों का कहना है कि सभी 19 पॉइंट की जांच की जाए सभी के समक्ष,
ऐसे अकेले अकेले जांच करने में नहीं चलेंगा काम नहीं तो और ज्यादा होंगी शिकायत
कुछ ग्रामवासियों ने ये भी बताया कि हमने पंचायत निर्माण कार्यों में काम किया है पर हमको अभी तक पैसा नहीं मिला और रोज़गार सहायक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही पूछने पर ।
ग्रामसभा के दिन ग्रामसभा नहीं करवाते पंचायत सचिव और सरपंच ऐसा ग्रामवासियों का आरोप है।
साथ ही जनपद सीईओ से अपील करते हुए बताया कि एक विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर सभी समस्याओं पर बात की जाए

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है