Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बटुक विप्र बालकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न विजयराघवगढ उपनयन संस्कार की बेला मे मठाधीश इंदिरारमण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ

बटुक विप्र बालकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न विजयराघवगढ

उपनयन संस्कार की बेला मे मठाधीश इंदिरारमण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ

विजयराघवगढ़ श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान से मठाधिपति स्वामी श्री इंदिरारमण जी महाराज के मंगल सानिध्य में आचार्य पं कृष्णदास पांडेय,वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया,पं रामलला शास्त्री ने बटुक बालकों का मुंडन यज्ञोपवीत धारण, गायत्री मंत्र दीक्षा, वेदारंभ,समावर्तन कराते हुए उपनयन संस्कार के महत्व पर महाराज जी ने कहा कि इस संस्कार से बालक को वेदों का अध्ययन करने गुरु शिष्य परंपरा का पालन तथा आयु बल विद्या की वृध्दि होती है। जनेऊ धारण करना बृम्हण की एक पहचान के साथ साथ अलौकिक शक्तियों का वास भी माना गया है। जो जनेऊ धारण नही करते वह सच्चे बृम्हण की श्रेणी मे नही लिए जाते। इस लिए परम्परा अनुसार अबोध बाल्को का उपनयन संस्कार कर उन्हें बृम्हण की दिक्षा दी जाती है। इस दिक्षा के साथ बच्चे मे अचार विचार का संचार होता है। साथ ही गुरुजनो ने बाल्को को जनेऊ धारण करने के उद्देश्यो को भी बताया क्यो और कब जनेऊ कंधे मे या कान मे रखा जाना चाहिए। उपस्थित जन ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रबंधक पं जगदीश प्र त्रिपाठी,श्री मती वसुधा मनीष मिश्रा, पं केशवानंद तिवारी, डॉ अनिल मिश्रा,विमलेन्दु पयासी,पं अवधराज तिवारी, ओ पी तिवारी,मठाधीश मदनलाल ग्रोवर, माधुरी रामनारायण गर्ग,अनिल शर्मा,ब्रह्ममूर्ति तिवारी शेरा मिश्रा पत्रकार , माधुरी मिश्रा,जयकुमार तिवारी, विपिन सोनी,संदीप मिश्रा,शिवराम गुप्ता, मनोज गुप्ता,बद्रीप्रसाद त्रिपाठी,प्रमोद शुक्ला,अश्विनी अवस्थी,अनिल चतुर्वेदी,नरेश बडगैया,पं जागेश्वर मिश्रा,सुरेन्द्र त्रिपाठी,अरुण मिश्रा,जितेन्द्र बडगैया,रमाकांत बडगैया,आचार्य पं रामावतार त्रिपाठी,पं ऋषिकेश मिश्रा,राजू गुप्ता, आशीष मिश्रा,वरुण,अमन,राकेश,श्याम सहित अन्य भक्त जन उपस्थित रहे।
इंदिरारमण महाराज ने बृम्हमूर्ती तिवारी का बढाया सम्मान, अजीवन सदस्यता प्रदान की

विजयराघवगढ़ श्री गरुड़ध्वज संस्कृत प्रचार समिति एवं श्री जगन्नाथ वेद विद्यालय समिति के सम्मानित आजीवन सदस्य बने पं ब्रह्ममूर्ति तिवारी विजयराघवगढ निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा का प्रकाश चतुर्दिक दैदीप्यमान रहता है।ऐसा ही सेवाभाव हमारे भगवद निष्ठ परम भागवत पं श्री ब्रह्ममूर्ति तिवारी जी अधिवक्ता ने अपने श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम विजयराघवगढ में किए गए विशिष्ट सेवा कार्यो के माध्यम से अनंत श्री विभूषित स्वामी इंदिरारमण जी महाराज महंत श्री जीयर स्वामी मठ पुरी के कृपा भाजन बने।आज पूज्य महाराज जी ने श्री गरुड़ध्वज संस्कृत प्रचार समिति एवं श्री जगन्नाथ वेद विद्यालय समिति विजयराघवगढ का सम्मानित आजीवन सदस्य मनोनीत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य पं प्रमोद मिश्रा,पं केशवानंद तिवारी डॉ अनिल मिश्रा,विमलेन्दु पयासी,शेरा मिश्रा पत्रकार, पं कृष्णदास पांडेय, ओ पी तिवारी,पं रामजीवनदास, रामनारायण गर्ग,माधुरी मिश्रा,मनोज गुप्ता,राजेश मिश्रा, संदीप मिश्रा,लक्ष्मण पांडेय,देवेश मिश्रा,सुरेन्द्र मिश्रा,रामसजीवन मिश्रा,वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया,आशीष मिश्रा, अरुण मिश्रा,कुंजीलाल गुप्ता,संतोष मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है

शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302