दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन दद्दा धाम में सम्पन्न हुआ
विजयराघवगढ़ राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा लगातार जन सेवा भाव के साथ शिविर आयोजित कर बेसहारा लोगों क मदद के साथ उनका उपचार किया जा रहा। राहत समर्पण सेवा समिति के तत्वाधान में निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का अयोजन आयोजन दिनांक 8 फरवरी को कटनी दादाधाम स्थित दिशा कम विकास केंद दिव्यांगों का डे केयर सेंटर में राहत समर्पण सेवा समिति की ओर से, चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर विभिन्न आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों,ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर उपस्थित सभी दिव्यांगजनों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ममता आई केयर क्लिनिक किया गया। जिसमें सभी लोगो की आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ में सभी दिव्यांगों का फिजियोथैरेपी डॉ. रजनीश सूर्यवंशी प्रगति फिजियोथैरेपी कटनी द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए बैग पेन पेंसिल का वितरण एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई
इस मौके पर उपस्थित डॉ. रजनीश सूर्यवंशी प्रदेश स्वास्थ संयोजक राहत समर्पण सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद साहू समिति के कोषाध्यक्ष डॉ संतराम साहू मौलाना आजाद एजुकेशन फाऊंडेशन के संचालक दिलीप कुमार तिवारी , दिव्यांगों का डे केयर सेंटर के शिक्षक दिव्यांशु दुबे , केयर टेकर बबीता सिंह, पूजा, मांशी उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा