राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने हरीशचंद्र नायक तो प्रदेश मीडिया प्रभारी बने आयुष त्रिपाठी
झांसी। राष्ट्रवादी हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पांडेय सोनू के अनुमोदन पर पं हरिशचन्द्र नायक जिला झांसी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पं आयुष त्रिपाठी को सौंपी गई। दोनों का समाज के प्रति सेवा भावना को देखते हुए सर्वसम्मति से संगठन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर पं हरिशचन्द्र नायक और पं आयुष त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दू समाज और देश के हित में अपने दायित्व का भली भांति निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा में ले जाने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति से झांसी जिले जिले सहित देश व प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर सार्थक नायक,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,अवनीश देवलिया,नीतेश अग्रवाल,कुलदीप यादव,हरनारायण सिंह घोष हन्नी,विकास अग्रवाल,अमित सोनी,जय सोनी,रोहित साहू,राजीव सोनी,संजू परिहार,शिवा कुशवाहा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
More Stories
थाना दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
दमोह जिले के तेंदुखेड़ा के जंगलो में खुले आम चल रहा 52 पत्तों का खेल किसकी सहमति से चल रहा जुआ फड जिम्मेदार मौन……?
झुकेही, अमदरा, मैहर में फिर चालू हुआ 52 पत्तों खेल