सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर-राष्टीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष का संचलन साजोद मंडल में निकला गया जिसकी अध्यक्षता दिनेश बग्गड ने की मुख्य अतिथि जिला संघ चालक बाबूलाल हामड , उपखंड कार्यवाह राजेश अलोलिया की उपस्थिति में स्वयं सेवकों का संचलन निकाला गया। नगरवासियों द्वारा स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला संघ चालक बाबूलाल जी हामड ने कहा कि आज हम मंडल संचालन के लिए नियमित इकठ्ठा हुए हैं और संघ का मुख्य उद्देश्य है पंच परिवर्तन और हमारा उद्देश्य मंडल को शाखा युक्त करना है। संघ के 100 वर्ष पुर्ण होने पर यह निर्णय लिया कि कोई बड़े कार्यक्रम ना करते हुए हमारे कार्य के विस्तार को करना है।हमें किसी न किसी रूप में संघ की गतिविधियों से जुड़े। ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तु का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में करना।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है