Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को होंगे रवाना कटनी मुख्य स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री तीर्थयात्रियों को दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक शनिवार को होंगे रवाना

कटनी मुख्य स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे तीर्थ यात्री

तीर्थयात्रियों को दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा कटनी मुख्य रेल्वे स्टेशन

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

कटनी – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार 1 मार्च को जिले के 200 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से दोपहर 2 बजे कटनी मुख्य स्टेशन से रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 1 मार्च से 6 मार्च तक प्रस्तावित है तीर्थ यात्रा हेतु कटनी जिले के लिए 200 बर्थ आवंटित की गई है। यह ट्रेन 1 मार्च को तीर्थयात्रियों को लेकर जबलपुर होते हुए रामेश्वरम के लिए रवाना होगी तथा 6 मार्च को जबलपुर होते हुए कटनी वापस आएगी।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा हेतु शहरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी, जनपद पंचायतों व नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण कटनी को जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करने तथा चयनित यात्रियों को 12 बजे तक मुख्य रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने हेतु अपने स्तर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री यादव ने स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था करने सहित बैठक व्यवस्था, बैटरीयुक्त माईक एवं साउण्ड, बैनर, हरी झंडी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, टिकट वितरण करने एवं अन्य सहायता हेतु निकायवार पृथक-पृथक कर्मचारियों को बैठनें हेतु 10 स्टाल की व्यवस्था करानें के निर्देश आयुक्त नगर निगम कटनी को दिए है। डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा प्रभारी श्री विवेक गुप्ता ने टिकट वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले के तीर्थयात्रियों से दोपहर 12 बजे तक कटनी मुख्य स्टेशन में पहुंचने का आग्रह किया है।