Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज मऊरानीपुर झाँसी
रिपोर्ट उमेश कुमार

सब पर्वों में पर्व महान शिवरात्रि हैं सर्व महान: –नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास

⚪🦚⚪🦚⚪🦚⚪🦚⚪🦚⚪

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उमंग उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास जी जिला महामंत्री भाजपा श्री प्रदीप सर जी जयप्रकाश खाकोरा , जगदीश प्रसाद निरंजन अध्यापक , अविशेक शर्मा (छोटू) प्रधान, एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहनजी द्वारा शिव परमपिता परमात्मा का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चाप परमपिता परमात्मा के झंडे के नीचे सभी भाई बहनों ने प्रतिज्ञा की हम सभी भारत को पुनः नशा मुक्ति स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे। साथ ही साथ केक कटिंग किया गया। शशि श्रीवास जी ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान सूर्य प्रगटा अज्ञान अंधेर विनाश! प्रदीप सर जी परिवार सहित ब्रह्माकुमारी आश्रम आए और शिव भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहन जी महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है। परम – आत्मा का नाम ही शिव है जिसका संस्कृत में अर्थ है “सदा कल्याणकारी” अर्थात् वो जो सभी का कल्याण करता हैं। और साथ ही साथ बताया कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा पूरे विश्व में यह 89 वी त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। साथ ही साथ मऊ देहात प्रधान गुड्डू मिस्त्री भाई जी ने शिव बाबा का ध्वज फहराकर शिव बरात यात्रा को आगे बढ़ाया एवं शिवाभिषेक किया। गेडा कॉलोनी और स्टेशन कॉलोनी में निकाली गई शिव बरात ,किया नगर भ्रमण। इस कार्यक्रम में बी के दीक्षा बहन बीके रेखा बहन आशीष गुप्ता विनोद साहू कल्याण पटेल जगदीश मौर्य अध्यापक अशोक प्रजापति तेजसिंह पटेल अशोक अहिरवार महेश चंद्र अग्रवाल रामकिशन। सुमन साहू सुनीता सक्सेना नीति त्रिपाठी सरोज चौरसिया मीरा पटेल द्रोपती साहू मीरा ताम्रकार आशा मेरा शांति सोनम गुप्ता नेहा विनीता साहू उषा कुसुम लता कुशवाहा कुसुम विश्वकर्मा रमा तिवारी मुनीक्षा पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।