Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सेवानिवृत्ति प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है – रायसिंह मेवाड़ा मदनमोहन शर्मा के सेवानिवृत्ति पर नपा सभाकक्ष में हुआ विदाई समारोह आयोजित


आष्टा/किरण रांका
सेवानिवृति के बाद सबसे पहले उसे अपने आपको बूढ़ा नहीं मानना चाहिए। घर और बाहर के बहुत से ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें व्यक्ति सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों के दायित्वों के कारण पूरे नहीं कर पाता है। शासकीय सेवा में रहते हुए अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पता है, किंतु अब उसके पास समय ही समय है अब यह पूरा समय अपने परिवार के साथ खूब खुशी-खुशी व्यतीत करें।
इस आशय के विचार नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित मदनमोहन शर्मा के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। ज्ञात रहे कि मदनमोहन शर्मा ने 31 वर्षो तक नगरपालिका में भृत्य के पद पर पदस्थ रहकर सेवाएं दी है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, डाॅ. सलीम खान, मेहमूद अंसारी द्वारा सेवा निवृत्त कर्मचारी मदनमोहन शर्मा का शाल-श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने इस मौके पर कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए जिन लोगो से मिलना-जुलना नहीं हो पाता था। उनके घर जाइए और उन्हे भी अपने घर बुलाइए। दिन भर खूब मस्ती करिए। अपने शासकीय सेवा में रहते अनुभवों को किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर सामाजिक कार्य करें। सेवानिवृत्ति प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना है जो कई तरह से खास हो सकता है। इस अवसर पर सहायक यंत्री आकाश गोयतर, उपयंत्री पी.के. साहू, आयूषी भावसार, लेखा अधिकारी यश कौशल, लेखापाल अनिरूद्ध नागर, गबू सोनी, मोहम्मद इसरार, आदित्य तलनीकर आदि कर्मचारियों द्वारा मदनमोहन शर्मा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।