Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुनेंगे जनता की समस्यायें लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का पहला आयोजन 6 मार्च की शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत कन्हवारा में

जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुनेंगे जनता की समस्यायें

लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का पहला आयोजन 6 मार्च की शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत कन्हवारा में

कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर , शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। लोक सुनवाई का ज़िले का पहला कार्यक्रम गुरुवार 6 मार्च को शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत कन्हवारा में आयोजित होगा। जहां कलेक्टर श्री यादव स्वयं मौजूद रहकर, लोगों से रू-ब-रू होंगें। जिले के अलग-अलग स्थानों में कुल 13 लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर ने सभी के लिए दिन, तिथि और समय घोषित कर दिया है।

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस अभिनव पहल के प्रणेता एवं सूत्रधार कलेक्टर श्री यादव सहित सभी महकमों के जिला अधिकारी,एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित तहसील और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री यादव ने सभी की उपस्थिति के लिए विधिवत निर्देश भी जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम द्वारा आमजनता के बीच ग्राम पंचायत तक पहुंच कर उनकी समस्याएं और शिकायतें जानने की पहल कर्मठ सुशासन की नजीर है।यह पहल करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां के कलेक्टर सहित जिला अधिकारी गांव में जाकर लोगों का दुःख-दर्द जानेंगे।

यहां होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम

जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत कन्हवारा में 6 मार्च को पहली लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के बाद बहोरीबंद जनपद पंचायत के स्लीमनाबाद में बुधवार 12 मार्च को दूसरी लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार गुरूवार 20 मार्च को बडवारा के विलायतकला, बुधवार 26 मार्च को विजयराघवगढ़ के भैसवाही में, गुरुवार 3 अप्रैल को ढीमरखेड़ा के खम्हरिया में, बुधवार 9 अप्रैल को रीठी विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव में, गुरुवार 17अप्रैल को कटनी विकासखंड के ग्राम पंचायत पहाड़ी में और गुरुवार 24 अप्रैल को बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहुडी में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसके अलावा गुरुवार 1 मई को बडवारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बरनमहगवां मे, गुरुवार 8 मई को विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारीतलाई में, गुरुवार 15 मई को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्वेद में तथा गुरुवार 22 मई को विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत मुहास में और गुरुवार 28 मई को विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत हीरापुर कौड़िया में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा।
लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के सभी आयोजन शाम 4 बजे से निर्धारित तिथि और स्थान पर होगा।