Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अपराधियों पर नकेल कसने दलबल के साथ एसपी ने किया पैदल मार्च होली एवं आगामी पर्व को देखते हुए पुलिस महकमा सख्त, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी

 

अपराधियों पर नकेल कसने दलबल के साथ एसपी ने किया पैदल मार्च
होली एवं आगामी पर्व को देखते हुए पुलिस महकमा सख्त, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी

होली, रमज़ान एवं अन्य आगामी पर्व/त्यौहार के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में जिला पुलिस बल ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक रंजन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा सहित शहर के सभी थाना प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल के साथ रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर पहुंचकर उनकी जांच की एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया। एसपी श्री रंजन ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान यदि किसी भी आपराधिक तत्व ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रंजन स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के फॉरेस्टर वार्ड, गड्ढा टोला एवं भट्टा मोहल्ला क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते नजर आए।

फ्लैग मार्च के दौरान कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र, माधव नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेंद्र सिंह राजपूत, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहा।