सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -आदिवासी संस्कृति के महापर्व पर शनिवार को चालनीमाता मे भगौरिया का मेला लगा जिसमे 50 से अधिक मांदल दल शामिल हुए। दोपहर 3 बजे विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल भी भगौरिया मे शामिल हुए और मांदल पर थाप देते हुए समाजजनो के साथ मांदल पर जमकर झूमे। ग्राम पंचायत के मंच से मांदल दलो का साफा बांधकर एवं नगद राशि देकर सम्मान किया गया। भगौरिया मेले मे झूले, चकरी आदि आकर्षण का केन्द्र रहे तो वही युवक-युवतियां आदिवासी वेशभूषा मे तैयार होकर पहुचे। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र लोहार, सरपंच बहादुरसिंह गणावा, पूर्व जनपद सदस्य केकडिया डामोर, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, विदेश गणावा, कोदरसिंह पटेल, रडू भूरिया, जीवन धाकड, रमेश मावी, नारायण सोलंकी आदि उपस्थित रहें।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच