Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कांग्रेस ने महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए:- कैलाश परमार

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस ने किया महिलाओ का सम्मान

आष्टा/किरण रांका
आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कांग्रेस ने देश में दहेज प्रताडना के विरूद्ध महत्वपूर्ण कानून पारित करते हुए वर्ष 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम लाकर महिलाओ के शोषण पर प्रतिबद्ध लगाया। कांग्रेस ने ही 73 वॉ संविधान संशोधन पारित कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। उक्त आशय के उद्गार प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कैलाश परमार ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर द्वारा आयोजित महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल पारित करने के लिए कांग्रेस सदैव संकल्पित रही, परंतु विपक्षी पार्टीयो के विरोध के कारण वह महत्वकांक्षी बिल आज तक पारित नही हो पाया। कांग्रेस हमेंशा महिलाओ के सशक्तिकरण की पक्षधर रही हैं। जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं की शिक्षा एवं उन्हे समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हमेशा कार्य किया। जहां जहां भी आज कांग्रेस की राज्य सरकारे हैं, वहां महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। ए.आई.सी.सी. सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिला समृद्वि योजना, 1993, जननी सुरक्षा योजना 2005, इंदिरा गॉधी मातृत्व योजना 2010 जैसे महत्वपूर्ण कानूनी लाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कानून बनाऐं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग की महिलाओं को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया। मुझ आदिवासी वर्ग की महिला को कांग्रेस ने राजनीति में जिला स्तर के पदाधिकारी बनाकर पार्टी की सोच के अनुरूप निर्णय लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र शोभाखेडी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में ही निर्भया एक्ट पारित किया, जिसने महिलाओं के ऊपर अत्याचार के विरूद्ध कठोर कानूनी के रूप में काम कर रहा हैं। इस कार्यक्रम में पत्रकार किरण राकां, गाजी बाई, सीमा बाई, संगीता एडवोकेट, सीमा जोशी, सौनाली सौलंकी, तेजकंुवर चौहान, अनीता बाई, नीता यादव, डॉ. वैशाली, अनामी राजपूत, करिश्मा चौहान, अंकिता, शीतल दैलामी, रेणुका मालवीय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, पूर्व जावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पहलवान, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेश मंूदीखेडी, जावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, लोकेन्द्र बनवट, आदिवासी विकास परिषदके जिला अध्यक्ष सुनिल कटारा, पार्षद राजकुमार मालवीय, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगडा, कमल सेठ, डॉ. दिलीप आंवले, शंकर सक्सेना, शंकर बोडाना, विजय सौलंकी, राहुल मेवाडा, अखलेश मेवाडा, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्रीमति राखी सुरेन्द्र परमार एवं श्रीमति हेमलता चौहान ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।