Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अस्तित्व फाउंडेशन ने झुग्गी के बच्चों संग होली मनाकर बिखेरे खुशियों के रंग मुख्य अतिथि डीएसपी शुभा श्रीवास्तव जी भी रही उपस्थित

*अस्तित्व फाउंडेशन ने झुग्गी के बच्चों संग होली मनाकर बिखेरे खुशियों के रंग मुख्य अतिथि डीएसपी शुभा श्रीवास्तव जी भी रही उपस्थित*

 

12 मार्च, 2025 — अस्तित्व फाउंडेशन ने होली के पावन पर्व पर झुग्गी क्षेत्र के बच्चों के साथ रंगों और खुशियों से भरा उत्सव मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य वंचित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को गुलाल लगाकर की गई, जिससे पूरे माहौल में प्रेम और एकता का संदेश फैल गया। बच्चों ने मिठाइयां , गुलाल ,एवं अन्य सामान वितरित किया गया।

 

फाउंडेशन की संस्थापक दीपा जादौन ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि हर बच्चे में अपार संभावनाएं होती हैं। सही मार्गदर्शन और समर्थन के साथ वे बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, यह एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आशा का संदेश भी देता है।”

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी शुभा श्रीवास्तव ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें मेहनत व लगन के बल पर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

अस्तित्व फाउंडेशन लगातार समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा, मार्गदर्शन और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उनकी यह होली उत्सव पहल भी प्रेम, देखभाल और आशा का संदेश फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी।

इस अवसर पर इन बच्चों को शिक्षित करने सेवार्थ पाठशाला के अध्यक्ष श्री ओपी दीक्षित ,मनोज पांडेय ,मोहनलाल अहिरवार उपस्थित रहे!

अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से नियति राठौर,सोनाली अरोरा,वाणी चौहान,महिमा तोमर, निशि गुप्ता,अनीता मंगल, निशा जैन,कंचन गुप्ता, आदि उपस्थित रही

 

दीपक सिंह गुर्जर की खबर

मो. 7067789332