Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चार वार्डो की वर्षो पुरानी समस्या को लेकर मंत्री विजयवर्गीय से मिले नपाध्यक्ष प्रतिनिधि शीघ्र ही समस्या का निराकरण हेतु मंत्री विजयवर्गीय ने किया आश्वस्त


आष्टा/किरण रांका
हमारा नगर जनसंख्या एवं क्षैत्रफल में धीरे-धीरे प्रगति कर रहा है, वहीं नई-नई काॅलोनियां विकसित हो रही है। नगरपालिका एवं परिषद द्वारा अपने लक्ष्य अनुरूप नगर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। नगर का सबसे व्यस्ततम्् बाजार बुधवारा बाजार जिसकी वर्षो पुरानी समस्या जलभराव की है। इस बुधवारा मार्ग से नगर के 4 वार्ड जुड़े हुए है। अल्पवर्षा में ही मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिसके कारण रहवासियों एवं व्यापारीगणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी के चलते व समस्या का स्थायी निराकरण करने के उद्देश्य से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन मंत्री के निज आवास पहुंचे जहां नगर की सबसे पुरानी समस्या के निराकरण के लिए नगरपालिका स्तर पर बनाई गई कार्ययोजना से अवगत कराया।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से समस्या के निदान हेतु चर्चा करते हुए बताया कि बुधवारा मार्ग नगर का प्रमुख मार्ग है जहां हजारों की संख्या में दुकाने है। उक्त मार्ग से वार्ड क्रमांक 11, 12, 17 एवं 18 वार्ड के नागरिकगणों का जुड़ाव है। मार्ग पर संकरी व छोटी नाली होने के कारण जरासी बारिश में पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिसके कारण बारिश का पानी घरों एवं दुकानों में प्रवेश करता है, जिससे नागरिकों को प्रति वर्ष होने वाली बारिश में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है, वहीं आवागमन भी प्रभावित होता है।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समस्या के स्थायी निराकरण हेतु परिषद द्वारा 10 जनवरी 2025 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, जिसके पालन में निकाय स्तर पर अंडरग्राउण्ड पाईप लाईन (स्ट्रोम वाॅटर ड्रेन) की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाकर संभागीय कार्यालय से कार्य की तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने समस्या को नगर हित मंे गंभीर समझते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को आश्वस्त किया है और विश्वास दिलाया है कि उक्त समस्या का निराकरण शीघ्र ही होगा।