♦️स्लग:
संवाददाता/पंकज दुबे/मोरडोंगरी/परासिया/उमरेठ
♦️लोकेशन:उमरेठ
आगामी त्यौहार होली, मेघनाथ मेला एवं धुरेंडी के मद्देनज़र नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस थाना उमरेठ के स्टाफ ने नगर में फ्लैग मार्च किया साथ ही मेघनाथ मेले के दौरान होने वाली यातायात व्यवस्था पर विचार किया। मेघनाद मेले में खंडेरा बाबा पूजा स्थल तथा मेले के ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित किया गया। ज्ञातव्य हो उमरेठ नगर में जहां देश भर में होली का दहन के दूसरे दिन रंग ग़ुलाल धुरेंडी खेली जाती है। उमरेठ में होलिका दहन के दूसरे दिन से पंचदिवसीय मेघनाद मेला लगना प्रारंभ हो जाता है तथा छठमी के दिन रंग ग़ुलाल धुरेंडी खेली जाती है। मेघनाथ मेले में जिले भर के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं जिससे यहां पांचो दिन मेले में भीड़भाड़ रहती है। मेले में शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस की अहम भूमिका रहती है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*