
ग्वालियर 16 मार्च 2025/ होली की भाईदूज पर केन्द्रीय जेल में बहनों ने भाईयों से मुलाकात की। भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं। जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत जेल में निरूद्ध लगभग 2700 बंदियों से उनकी लगभग 7000 माता-बहनें एवं उनके लगभग 1500 छोटे बच्चों ने मुलाकात की।
केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय जेल ग्वालियर में परिरूद्ध बंदियों की माता-बहनों ने शांतिपूर्वक सुरक्षा के साथ भाईदूज पर मुलाकात की। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से भाईदूज के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने पहुँचकर भाईयों से मुलाकात की।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच