वशिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम शर्मा को तिरंगा अर्पित किया गया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम शर्मा जी का आज अकस्मात निधन हो गया जिसमें संपूर्ण समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई स्वर्गीय शर्मा का लगभग हर समाज में मेल-जोल था और हसमुख मिजाज के धनी श्याम शर्मा जी सभी के सुख-दुख में सहभागी रहते थे श्याम शर्मा जी लंबे समय तक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे उनकी अंतिम इच्छा थी कि उन्हें तिरंगे के साथ ही विदा किया जाए जिस पर परिवार और कांग्रेस पार्टी की ओर से वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा स्वर्गीय श्री श्याम शर्मा जी की पार्थिव देह पर तिरंगा अर्पित किया गया काफी गमगीन माहौल में श्री शर्मा जी की अंतिम यात्रा संपन्न हुई

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?