यातायात जुहला चौकी प्रभारी की वाहन चेकिंग कार्यवाही में काटे 10 चालान 5 हजार रूपये किये वसूल
कटनी : यातायात जुहला चौकी प्रभारी की वाहन चेकिंग कार्यवाही में काटे 10 चालान 5 हजार रूपये किये वसूल…
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार दिन गुरुवार दिनांक 20 मार्च 25 को यातायात जुहला चौकी प्रभारी मोनिका खड़से, ऐ.एस.आई. राजेश कोरी, ऐ एस आई शशिभूषण दुबे, आरक्षक रणविजय सिंह, आरक्षक आशीष सोनी के द्वारा वाहनो को रोकने की कार्यवाही की गईं वही कार्यवाही के द्वारा प्रभारी मोनिका खड़से के द्वारा बताया
गया कि जो वाहन चालक यातायात के नियमों का उलंघन करते पाए गए उनके विरुद्ध सघन जांच कार्यवाही की गईं और जिन वाहन चालको के पास वाहन से सम्बंधित दस्तावेज पूर्ण ना मिलने पर व मॉल वाहकों पर ओवर लोड कर चल रहे उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गईं और इस कार्यवाही में 10 चालन काटे गए और 5 हजार रूपये की रकम वसूल किये गए।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध