Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दादा गुरू की मॉ नर्मदा यात्रा प्रकृति एवं नदियो के संरक्षण की दिशा में एक अद्भूद प्रेरणादायक यात्रा:- पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार

दादा गुरू के सान्निध्य में मॉ नर्मदा परिक्रमा संपन्न कर आष्टा वापस लौटे नारायण भूरू मुकाती का हुआ स्वागत

आष्टा/किरण रांका
समर्थं भैया जी सरकार दादा गुरू के सान्निध्य में मॉ नर्मदा परिक्रमा कर आष्टा लौटे नगर के युवा भूरू मुकाती का विभिन्न सामाजिक संगठनो, जनप्रतिनिधिगण एवं धार्मिक संस्थाओ ने स्वागत कर अभिनंदन किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य कैलाश परमार ने अपने मित्र मंडल के साथ मुकाती निवास पहुॅचकर परिक्रमावासी नारायण उर्फ भुरू मुकाती का अभिनंदन किया तथा दादा गुरू के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मॉ नर्मदा का जल आध्यात्मिक साधना की अद्भुद शक्ति को दर्शाती हैं। समर्थं भैया जी सरकार दादागुरू सरकार का अन्न त्याग ओर केवल नर्मदा जल पर निर्भर रहकर चार सालो तक यात्रा करना आश्चर्यजनक हैं। उनकी नर्मदा परिक्रमा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण प्रेरणादायक हैं। उनकी यात्रा एक आध्यात्मिक यात्रा नही बल्कि प्रकृति और जल के महत्व को समझने का संदेश भी देती हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि दादा गुरू का सान्निध्य, संतति एवं आशीर्वाद हमारे नगर के युवा व्यवसायी नारायण भुरू मुकाती को मिला। उन्होने दादा गुरू के सान्निध्य में मॉ नर्मदा की परिक्रमा संपन्न की। दादा गुरू नदियो एवं पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। उनकी मॉ नर्मदा परिक्रमा पर्यावरण की रक्षा के लिए हैं। परिक्रमावासी नारायण भुरू मुकाती ने कहा कि हमारे पास जो शक्तियां हैं, जो नदियो के रूप में हैं, उनके जल पर केन्द्रीत होकर जिया जाऐं। प्रकृति पर केन्द्रीत जीवन जिया जाऐं। दादा गुरू एक विलक्षण शक्ति हैं, उन्होने पिछले 4 वर्षो से अन्न गृहण ना कर मॉ नर्मदा के जल पर आधारित रहकर मॉ नर्मदा की परिक्रमा की। मॉ नर्मदा का जल असाधारण हैं। जो हमारे लिए आहार का काम करता हैं। मेरे जीवन का यह अद्भूत एवं अविस्मरणीय क्षण रहे कि मुझे मॉ नर्मदा के आशीर्वाद एवं दादा गुरू की प्रेरणा से मॉ नर्मदा परिक्रमा करने का सौभाग्य मिला। मैं अपने परिवारजन्, रिश्तेदार, मित्रजन एवं शुभचिंतको के प्रति धन्यवाद एवं साधुवाद देता हॅू। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष धर्म सिंह आर्य, शेषनारायण मुकाती, मोहन सिंह अजनोदिया, मुकाती परिवार के वरिष्ठ रमेशचंद मुकाती, पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अनिल धनगर, हेमंत सोनी, डॉ. राजेन्द्र जैन, ठाकुर प्रसाद वर्मा, नानूराम कासन्या, कल्लू मुकाती, डी.पी. वर्मा, चेतन सिंह ठाकुर, मनीष डुंगरे, दीपक जैन कंचन, मनोज ताम्रकार, राज परमार, गोपाल ताम्रकार, भागीरथ मालवीय, रामचरण दवारिया आदि मौजूद थे।